uttar pradesh
Trending

मेरठ पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने गुजरात और हिमाचल चुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात

आज मेरठ पहुंचे प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेता और एमएलसी डा0 दिनेश शर्मा ने मेरठ से विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। एमएलसी डा0 दिनेश शर्मा खतौली जाते समय मेरठ में पल्लवपुरम स्थित भाजपा नेता सुनील भराला के आवास पर रूके और उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत की।

उप्र प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा आज पल्लवपुरम फेस-2 स्थित भाजपा नेता सुनील भराला के आवास पर पहुंचे। जहां एमएलसी डॉ0 दिनेश शर्मा का भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा नेता सुनील भराला के आवास पर मीडिया से बातचीत में पूर्व उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि आज विश्व भारत का लोहा मान रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने को भी कहना पड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दुनिया में कोई राष्ट्रभक्त और ईमानदार नेता नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के शुरूआत में भारतीय छात्र फंसे थे। भारतीय जहाज वहां पहुंचे और अपने छात्रों को सकुशल वापस ले आए। जिस कार पर यूक्रेन में तिरंगा लगा था। उस पर गोला नहीं गिरा।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत की लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से है। उन्होंने कहा कि भारत में मोदी का कोई विकल्प नहीं है। गुजरात हो या हिमाचल के अलावा यूपी में होने वाले निकाय चुनाव हो, सभी में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की आंधी थी लेकिन अब भाजपा की आंधी तूफान बन गई है। भाजपा के तूफान में सपा, बसपा, आप, कांग्रेस, रालोद जैसी क्षेत्रीय पार्टी उड़ जाएंगी। मोदी-योगी की जोड़ी आदर्श जोड़ी है। जो हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है।

यूपी की पिछली सरकारों में बड़ी खस्ता हालत थी। मगर, योगी सरकार ने तरक्की के नए साधन दिखाए हैं। माफिया राज को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा पर पत्थर चलते थे। डीजे नहीं बजते थे। अब कांवड़ियों पर फूल बरसते है। एशिया का सबसे बड़ा डाटा सेंटर नोएडा में बना। देश की पहली रैपिड ट्रेन मेरठ में दौड़ेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुशील गुर्जर, व्यापारी नेता विजेंद्र अग्रवाल सहित कई गांव के प्रधान व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button