Rajasthan
Trending

महर्षि दयानंद सरस्वती के 139वें बलिदान दिवस पर ऋषि मेला का आयोजन

राजस्थान के अजमेर में आगामी चार, पांच एवं छह नवंबर को महर्षि दयानंद सरस्वती के 139वें बलिदान दिवस पर ऋषि मेला आयोजित किया जाएगा।

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आगामी चार, पांच एवं छह नवंबर को महर्षि दयानंद सरस्वती के 139वें बलिदान दिवस
पर ऋषि मेला आयोजित किया जाएगा।

परोपकारिणी सभा की ओर से शहर में पुष्कर रोड स्थित ऋषि उद्यान पर तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में ऋषि उद्यान में शुरू हो चुके ‘ अथर्ववेद परायण यज्ञ ‘ की पूर्ण आहुति मेले के अंतिम दिन यानी छह नवंबर को होगी।
परोपकारिणी सभा के प्रधान सत्यानंद आर्य एऊ मंत्री सत्यजीत ने बताया कि मेले के दौरान परोपकारिणी सभा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय गजानंद आर्य की स्मृति में परोपकारिणी सभा अजमेर, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर तथा अंतरराष्ट्रीय दयानंद वेदपीठ दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ‘ उपनिषद वांग्मय ईश्वर चिंतन ‘ पर वेद गोष्ठी होगी जिसमें आर्य विद्वान शोधपूर्ण मौलिक विचार प्रस्तुत करेंगे। बच्चों के लिए चतुर्वेद कंठस्थीकरण प्रतियोगिता आयोजित होगी।
वर्ष पर्यंत्र गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले विशिष्ट वैदिक विद्वान, विदिशियो एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button