सहारनपुर
Trending

सहारनपुर के पेपरमिल गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जला कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पेपरमिल गोदाम में भीषण आग लग गई। कई घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

सहारनपुर में पेपर मिल के तैयार पेपर के स्टॉक में अचानक आग लग गई जिसके बाद खलबली मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। कई घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रात को करीब दो बजे स्टार पेपर मिल के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में तैयार पेपर का स्टॉक रखा था। आग लगने की सु हन तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। जिंसके बाद सीएफओ तेजवीर सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब नौ बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पेपर मिल का एक कर्मचारी भी लापता मिला। जब आग बुझाने के बाद सर्च किया गया तो एक शव मिला। शव की शिनाख्त राम बहादुर मंडल (57) के रूप में हुई। रात को राम बहादुर मंडल चार नम्बर प्वाइंट पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि रामबहादुर ने ही सबसे पहले आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, आग लगने की सूचना के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आग लगने के कारण तलाश किये जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button