Rajasthan
Trending

युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूद कर की आत्महत्या

एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, शहर में रेलवे फाटक के नजदीक एक युवक ने कल देर रात ट्रेन इंजिन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। ट्रेन स्टॉफ की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।

भीलवाड़ा।  राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में रेलवे फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन इंजिन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।
एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, शहर में रेलवे फाटक के नजदीक एक युवक ने कल देर रात ट्रेन इंजिन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। ट्रेन स्टॉफ की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी ने मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय कमल शहर कोतवाली क्षेत्र का निवासी के रूप में हुई है। चौकी सूत्रों का कहना है कि युवक के भाई ने बताया कि कमल ने खुदकुशी से पहले रेलवे फाटक के पास वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में उसने क्या कहा। इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button