crime
Trending

8 महीने पहले शादी, फिर ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे ने मारपीट कर भगा दी दुल्हन

कर भगा दी दुल्हन उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक व्यक्ति ने 8 महीने पहले शादी रचाई और अब अपनी दुल्हन को मारपीट कर घर से भगा दिया।

बहराइच जिले में एक युवती की आठ माह पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से तीन लाख नकदी व बुलेट बाइक की मांग कर रहे पति व ससुरालवालों ने युवती को मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके में पनाह लेकर पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

नानपारा कोतवाली के मझौव्वा गांव निवासी जुबैर ने अपनी बेटी रानी की शादी आठ माह पूर्व गांव के ही आसिफ पुत्र बब्बन के साथ की थी। शादी के बाद से पति व अन्य ससुरालीजन रानी से मायके से तीन लाख नकदी व बुलेट बाइक दहेज में लाने की मांग कर मारपीट कर उत्पीडन कर रहे थे। इसी सप्ताह पति व ससुरालवालों ने मांग पूरी न होने पर रानी की पिटाई कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके में पनाह लेकर पति सहित पांच लोगों पर मारपीट, धमकी, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कराया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहकीकात शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button