Uncategorized
Trending

स्वैच्छिक त्योहार महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद मवाना ने किया समाज सेवियो को सम्मानित

नगरीय निकायों मवाना में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छ त्यौहार महोत्सव-2022 मनाये जाने हेतु आदेशित किया गया है

मवाना (मेरठ)। नगरीय निकायों मवाना में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छ त्यौहार महोत्सव-2022 मनाये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक 01-11-2022 को नगर पालिका परिषद् मवाना के अधिशासी अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह जी द्वारा नगर के वार्ड 11 मौ0 काबलीगेट की सभासद श्रीमति सोनिका गुप्ता जी व समाजसेवी श्री नूर मौहम्मद व पालिका के सफाई कर्मचारी श्री पवन को नगर की सफाई व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये जाने हेतु स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छ त्यौहार महोत्सव-2022 के अवसर पर प्रशिस्त-पत्र व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर पालिका अधिशासी अधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह के साथ सभासद श्रीमति सोनिका गुप्ता, सभासद पति श्री गोविन्द गुप्ता जी, समाज सेवी श्री नूर मौहम्मद, डी0पी0एम0 श्री अमरनाथ, डी0सी0 श्री तनुज तोमर, पालिका कर्मी श्री सन्दीप कुमार, श्री देवेन्द्र कुमार, श्री नूर मौहम्मद, श्री नन्दकिशोर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button