आर्य टेंडरिंग एजेंसी पशु आहार केंद्र का विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया
उद्घाटन समारोह में विधायक अतुल प्रधान ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की घोषणा को हवाई बताया
फलावदा (मेरठ)। कस्बे के बाहर नैडू-मीरापुर मुख्य मार्ग पर स्थित आर्य टेंडरिंग एजेंसी पर आयोजित उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का संचालन आर्य एजेंसी के डीलर मोहित सैनीआर्य ने किया सर्वप्रथम बड़े महायज्ञ का आयोजन किया गया उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों ने पूर्ण आहुति दी है तथा सरधना विधानसभा के विधायक अतुल प्रधान ने पूजा अर्चना करते हुए फीता काटकर शुभारंभ कराया आयोजित उद्घाटन समारोह में विधायक अतुल प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हे सरधना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भरपूर वोट देकर विधायक बनाया है लेकिन भाजपा के पूर्व विधायक को अतुल प्रधान की बढ़ती लोकप्रियता से आहत होकर उनके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका पत्र मे अपराधिक इतिहास बताकर उनकी विधायकी निरस्त कराने की मांग कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में की गई प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की घोषणा हवाई साबित हो रही है जबकि हकीकत यह है कि आज के समय में जनपद मेरठ क्षेत्र की गांव से शहर को जोड़ने वाली सभी सड़कें गड्ढों में तब्दील होकर बदहाल और जर्जर बन चुकी है उन्हें सभी बदहाल लड़कों को बनवाने के लिए मजबूरन उच्च अधिकारियों के दफ्तरो पर धरने पर बैठना पड़ा तथा भाजपा सरकार अपनी तानाशाही दिखाते हुए किसानों के भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध लगाकर कानून लागू करने जा रहे हैं जिस कारण किसान वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और जिस में हिम्मत है वह भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉली रोक कर दिखाए उन्होंने नैडू-मीरापुर मुख्य मार्ग का मुद्दा उठाते हुए यह भी कहा कि कस्बा फलावदा क्षेत्र को बिजनौर हरिद्वार से जोड़ने वाले नैडू- मीरापुर मुख्य मार्ग पिछले दो वर्षों से गड्ढों में तब्दील होकर बुरी तरह जर्जर हो गया जबकि इस मुख्य मार्ग पर हजारों लोगों का आवागमन होता है जिस कारण आए दिन दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रहे हैं क्षेत्र की जनता ने कई कई बार भाजपा सांसद और पूर्व विधायक को मुख्य मार्ग बनवाने के बारे में प्रार्थना पत्र दिए लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव नगला काटर, नैडू, दादूपुर, गगसोना, गडीना, अमरोली उर्फ बड़ागांव, बातनौर, निहोरी, नागौरीआदि गावों के ग्रामीणों ने विधायक अतुल प्रधान से नैडू-मीरापुर मुख्य मार्ग बनवाने की मांग की है विधायक ने जल्द ही मुख्य मार्ग को बनवाने का आश्वासन दिया है
उद्घाटन समारोह में उपस्थित भाजपा नेता भी विधायक अतुल प्रधान के संबोधन पर शाबाशी देते हुए हाथ मिलाते दिखाई दिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन सैयद मोहम्मद ईशा, भाजपा नेता अशोक सैनी, सपा के नगर अध्यक्ष विनोद सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक खेप्पड, मोहित मुखिया, सपा नेता शाही अब्बास, संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी विश्नोई, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, जिला कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, अनुज सैनी, प्रधान कैप्टन बिजेंद्र फौजी, भाजपा नेता राजकुमार सैनी, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, विवेक कुमार सैनी, मोहित तोमर, आदेश प्रधान, राजकुमार प्रधान, सूरजमल प्रधान, अरुण प्रधान, अखिलेश प्रधान, आशु मेंबर पूर्व सभासद तनवीर अहमद, राजा कुरैशी आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे हैं।


