Uncategorized
Trending

गौपाष्टमी पर बली गांव में की गई गायों की विधानपूर्वक पूजा

बागपत। गौपाष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर गौसेवा विभाग द्वारा बली गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दूर संचार विभाग भारत सरकार के सलाहकार सदस्य प्रदीप गुर्जर बली के आवास पर गौवंशों की पूजा- अर्चना की गई, इसमें अनेक गणमान्य लोगों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।

परविंद्र सिंह आर्य संयोजक गौ सेवा लक्ष्मीनगर विभाग के नेतृत्व में सर्वप्रथम यज्ञ का आयोजन किया गया, इसमें लोगों ने पूरी उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और सामूहिक रूप से हवन कुंड में आहूतियां डाली। उसके बाद विधि- विधान के साथ गौ पूजन किया गया। उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। प्रदीप बली ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति महेंद्री देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय कंवरपाल सिंह यजमान रही। यज्ञ में महाराज सुशील पुरी एवं अरविंद शर्मा टटीरी संयुक्त रुप से ब्रह्मा रहे। इस अवसर पर सुशील दौझा पूर्व प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला शारीरिक प्रमुख डॉ वासुदेव कौशिक, डॉक्टर सुखपाल जीवन ज्योति हॉस्पिटल, डॉक्टर संजीव, मास्टर प्रकाश बली, दिनेश, अशोक चौहान, राहुल बली, मास्टर राहुल आदि समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button