Uncategorized
Trending

मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया डॉ पंकज कुमार

नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर स्थित डॉ नीरज मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अनुसूचित जाति का महासम्मेलन बुधवार होगा। कार्यक्रम के संयोजक युवा भाजपा नेता एवं शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर पंकज कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अनुसूचित जाति के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ सत्यपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

बड़ौत। नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर स्थित डॉ नीरज मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अनुसूचित जाति का महासम्मेलन बुधवार होगा।
कार्यक्रम के संयोजक युवा भाजपा नेता एवं शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर पंकज कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अनुसूचित जाति के महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ सत्यपाल सिंह मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में क्षेत्र तथा अन्य राज्यों सें प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, संत कबीर, बाल्मीकि आदि महापुरुषों के प्रेरणा से ही देश आगे बढ़ रहा है। मुफ्त राशन, रोजगार, छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने का काम सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति को पूरा सम्मान दिया।
उन्होंने कहा पूर्व सरकारों में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव हुआ।
प्रेस वार्ता में मौजूद रहीं हॉस्पिटल की डॉक्टर सुधा रानी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाएं आज सुरक्षित हैं। योगी और मोदी सरकार में सभी वर्गों के लोग भय मुक्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button