Uncategorized
Trending

धारदार हथियार से व्यक्ति की काटी गर्दन, व्यक्ति गंभीर घायल

गर्दन कटने से व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ अस्पताल के लिए भेज दिया, जहां व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है पीड़ित की मां ने थाने पर 5 व्यक्तियों को नाम दर्ज करते हुए तहरीर दी है।

बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव रामराज मे सोमवार शाम को सालों ने अपने बहनोई की धारदार हथियार से गर्दन काट दी। गर्दन कटने से व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ अस्पताल के लिए भेज दिया, जहां व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है पीड़ित की मां ने थाने पर 5 व्यक्तियों को नाम दर्ज करते हुए तहरीर दी है।
बताते चलें कि इस्तेखार पुत्र फैयाज मोहल्ला जगजीवन पुरी का रहने वाला है उसने बताया कि वह सोमवार शाम को खाना खाने के बाद टहलने के लिए नहर की तरफ को जा रहा था, जैसे ही वह गंग नहर के समीप पहुंचा तभी उसकी ससुराल के लोगों, सालों ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला बोल दिया और उसकी गर्दन काट दी, गर्दन कटने से इस्तेखार गंभीर घायल हो गया। मौके पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रामराज चौकी इंचार्ज विष्णु चौधरी ने बताया की इस्तेखार का अपने ससुराल वालों से कई वर्षों से झगड़ा चलता रहा है उसकी पत्नी लगभग 3 वर्ष से अपने घर ग्राम अफजलगढ़ थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर मे अपने माता-पिता के घर पर ही रहती है जिसे लेकर इस्तेखार मानसिक रूप से परेशान था और जांच की जा रही है जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button