खेल
Trending

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप से बाहर किया

श्रीलंका ने वानिंदू हसरंगा (13/3) की शानदार गेंदबाजी और धनन्जय डी सिल्वा (66) के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में मंगलवार को पांच विकेट से मात दी।

ब्रिस्बेन। श्रीलंका ने वानिंदू हसरंगा (13/3) की शानदार गेंदबाजी और धनन्जय डी सिल्वा (66) के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में मंगलवार को पांच विकेट से मात दी।
अफगानिस्तान ने ग्रुप-1 के मैच में श्रीलंका को 145 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।
अफगानिस्तान चार मैचों में केवल दो अंकों के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। श्रीलंका ने चार मैचों में चार अंक हासिल कर लिये हैं, लेकिन वह भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये अन्य नतीजों पर निर्भर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button