crime
Trending
फेसबुक से की 8.96 लाख रुपए की ठगी, 19 महीने बाद पकड़ा गया आरोपी
विदेश में नौकरी के नाम पर 8.96 लाख रुपए की ठगी के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 19 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है।
सीकर। विदेश में नौकरी के नाम पर 8.96 लाख रुपए की ठगी के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने 19 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले का नांगल चौधरी निवासी दिलबाग उर्फ दिला उर्फ रोकी उर्फ सुरेश कुमार है। जिसने फेसबुक पर अपलोड बायोडेटा के आधार पर सीकर के वार्ड 58 निवासी जावेद को ठगी का शिकार बनाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ये था मामला
सीकर के वार्ड नंबर 58 निवासी जावेद अहमद पुत्र निसार अहमद ने 10 मार्च 2021 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसने नौकरी के लिए फेसबुक पर अपना बायोडाटा अपलोड कर रखा था। 18 नवंबर 2020 को प्रीति नाम की एक महिला ने उसे फोन कर कुवैत में असिस्टेंट सर्वेयर की नौकरी के लिए चयन होने की बात कही। उसने 70 हजार रुपए की मांग के साथ मेडिकल टेस्ट करवाने की बात कही। इसके बाद उसके पास 5 दिसंबर दिलबाग ने फोन किया। खुद को प्रीति का बॉस बताकर उसने अलग अलग नाम से 8.96 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी उसे नौकरी नहीं दी।

घटना के बाद भागा आरोपी
जावेद की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया। पर पुलिस उसके घर दबिश देती तब तक वह फरार हो चुका था। इस बीच कोतवाली पुलिस को सोमवार को उसके घर आने की सूचना मिली तो पुलिस ने फिर उसके घर को घेर लिया। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।