मुख्य मार्गो पर सीसी इंटरलॉकिंग टाइटल्स निर्माण कार्यों का चेयरमैन ने फीता काटकर शुभारंभ कराया
नगर के वार्डों में स्थित गलियों में कराए जा रहे विकास कार्य इंटरलॉकिंग खड़ंजा के निर्माण कार्यों का चेयरमैन अब्दुस समद एवं समाजसेवी सैयद रिहानउद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ कराया। चेयरमैन अब्दुस समद ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत करीब 70 लाख रुपए की कीमत से वार्ड 13 में उस्मान के मकान से शहजाद के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य।
फलावदा: नगर के वार्डों में स्थित गलियों में कराए जा रहे विकास कार्य इंटरलॉकिंग खड़ंजा के निर्माण कार्यों का चेयरमैन अब्दुस समद एवं समाजसेवी सैयद रिहानउद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ कराया। चेयरमैन अब्दुस समद ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत करीब 70 लाख रुपए की कीमत से वार्ड 13 में उस्मान के मकान से शहजाद के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य।
वार्ड नं0 6 में मजनू चैक से इकबाल तुंगल के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 10 में अब्दुल वहीद के मकान से सूफी इकबाल के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 10 कानी पट्टी में मस्जिद के सामने वाली गली में सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 1 में साबू के मकान से शमशाद के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 10 में भूरे के मकान से सिफतेहसन के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 3 में बबलू के मकान से जोगिन्द्र के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 3 में हरवंश के मकान से तेजपाल के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 1 में यूसुफ के मकान से हलीम के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 8 में हनीफू के मकान से नूर मौ0 के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 2 में वसीम के मकान से जहीर के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 3 में सुक्कन के मकान से राशिद के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य, वार्ड 4 में केशव के मकान से गोपाल कपउे वाले के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य व वार्ड 12 में जमील के मकान से मुजम्मिल के मकान तक सीसी इन्टरलाकिंग टाईल्स निर्माण कार्य इसके अतिरिक्त नगर में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है। जिन्हे शीघ्र ही पूर्ण कराया जायेगा। नगर पंचायत जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर है। नगर में विकास कार्य तीव्र गति से कराये गये हैं एवं वर्तमान में संचालित विकास कार्यो को भी तीव्र गति से पूर्ण कराया जायेगा। इस मौके पर सभासद दयाचंद, अकरम, के अलावा जमील उस्मानी, इमरान सैफी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।


