राजनीति
Trending
प्रियंका ने हिमाचल में ऐसा क्या बोला, जिसकी गूंज राजस्थान में सुनाई देने लगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक चुनावी सभा में पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा को अच्छा बताया। साथ ही कहा कि जनता को इसे नहीं बदलना चाहिए। अब इस बयान की गंूज राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है। दरअसल, राजस्थान में भी जनता हर पांच साल में सरकार बदल देती है। फिलहाल वहां कांग्रेस की सरकार है।
प्रियंका गांधी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी के पद्दल मैदान में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले खुद्दार लोग है, जिन्होंने यह प्रदेश बनाया है। अपने प्रदेश व परंपराओं पर लोगों को गर्व होना चाहिए। पांच साल में सरकार बदलने के रिवाज को बदलने के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तंज करते हुए प्रियंका ने कहा कि लोगों से उनकी परंपराओं को बदलने के लिए कहा जाता है। इससे मैं सहमत नहीं हूं। इसकी वजह भी है। आज की राजनीति बदल चुकी है, जिसमें स्वार्थ बहुत होता है। कई नेता ऐसे होते हैं जो जनता के सामने आकर कुछ भी बोल देते हैं, जिसका कोई मायना नहीं होता। इसलिए पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा जो हिमाचल के लोगों ने बनाई है, उससे नेता सीखते हैं। इससे नेता को समझ में आता है कि उसके पास पांच साल है। इस दौरान वह कुछ कर के दिखाए या फिर जनता उसे खदेड़ देगी। यह बहुत ही बढिय़ा परंपरा है, इसको नहीं बदलना चाहिए।
इंदिरा का भावनात्मक जुड़ाव

प्रियंका ने कहा कि इंदिरा गांधी की शहादत व सरदार पटेल की जयंती के दिन यह सभा हो रही है। उन्होंने अपनी दादी इंदिरा का हिमाचल समेत देशभर के लोगों से भावनात्मक जुड़ाव की बात कही। इंदिरा के प्रति जनता का अटूट विश्वास व प्यार था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बनाने के दौरान कई लोगों ने विरोध किया था। इसके बावजूद इंदिरा गांधी ने इसे बनाया और कहा कि यहां के लोग इसे चलाएंगे।
…
पांच साल में भाजपा ने कुछ नहीं किया
प्रियंका ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है। किसान, नौजवान, महिलाएं, कामगार हर वर्ग त्रस्त है। हिमाचल की जनता को एक नई और सकारात्मक राजनीति की दरकार है। जनता का उत्साह और अभूतपूर्व समर्थन बता रहा है कि कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां से भाजपा के कई बड़े नेता है, लेकिन हिमाचल के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। सभा से पहले गुजरात की दुखद घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया।