बैंक का ऋण समय से चुकाए जरूरत पड़े फिर ले जाए–प्रमोद कुमार शर्मा
तहसील क्षेत्र के दाहा गांव में एसआर पेट्रोल पंप के सामने केनरा बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड कैंप एवं वसूली जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बड़ौत। तहसील क्षेत्र के दाहा गांव में एसआर पेट्रोल पंप के सामने केनरा बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड कैंप एवं वसूली जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केनरा बैंक सर्किल एजीएम प्रमोद कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौगामा खाप के चौधरी कृषि पाल राणा ने की तथा संचालन एपीओ के सभापति मास्टर देवेंद्र राणा ने किया इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधको तथा क्षेत्र के किसानों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने काफी संख्या में भाग लिया।
आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रमोद कुमार शर्मा एजीएम ने केनरा बैंक की शाखा नि निरपुडा दाहा पलड़ी तमेला गढ़ी धनोरा टिकरी के ग्राहकों को बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधको द्वारा स्वीकृत ऋण के स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर आए क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों केनरा बैंक के ग्राहकों किसानों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक द्वारा अनेकों बचत व ऋण योजनाएं चलाई रही है जिनका लाभ बैंक के खाता धारक उठा सकते हैं। लेकिन बैंक खाता धारको को ऋण की समय सीमा का ध्यान अवश्य रखना चाहिए क्योंकि अगर ऋण की समय पर अदायगी नहीं होगी। तो हमारा खाता खराब हो जाता है और खराब खाते होने के बाद बैंक द्वारा दोबारा ऋण नहीं दिया जाता इसलिए बैंक से अगर लाभ लेना है तो अपना समय से ऋण चुकाओ जानबूझकर चूक कर्ता न बने क्योंकि अब आधार कार्ड और पैन कार्ड से हर व्यक्ति की सिविल स्कोर निकल जाती है । बैंक द्वारा ऋण सिविल स्कोर के आधार पर ही दिया जाता है। जिस व्यक्ति का सिविल खराब होता है। उस व्यक्ति को किसी भी बैंक से दोबारा ऋण नहीं मिलता। इसलिए समय पर ऋण चुकाने का हम सब को विशेष ध्यान रखना चाहिए। बैंक द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पर 7% ब्याज लिया जाता है। जो किसान समय पर अपने किसान क्रेडिट कार्ड का लेनदेन करता है। उनको 3% ब्याज की सब्सिडी भी मिलती है। 4% वार्षिक ब्याज पर हीऋण उपलब्ध होता है। लेकिन अगर किसी किसान का खाता खराब हो जाता है तो यह ब्याज दर बढ़ जाती है और खाता एनपीए हो जाता है उसके बाद उसको दोबारा ऋण नहीं मिलता
इस अवसर पर पलडी शाखा के शाखा प्रबंधक शिव प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केनरा बैंक द्वारा सावधि जमा आरडी एफडी और किसानों के लिए पशुपालन ऋण स्कीम तत्काल ऋण स्कीम अनेकों ऐसे योजनाएं चलाई हुई है। जिनका लाभ वह किसान ही उठा सकते हैं। जो अपने खाते को रेगुलर रखते हैं । बैंक ऋण का फायदा उठाने के लिए समय से लेनदेन करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बोलते हुए दाहा बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा कि बैंक द्वारा किसानों के अलावा एसएमई स्कीम के अंतर्गत तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कम ब्याज दर पर अपना स्वयं का रोजगार करने के लिए ऋण दिया जाता है। इसलिए जानबूझकर चूककर्ता ने बनकर अच्छे ग्राहक बने और बैंक की योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर बोलते हुए निरपुडा बैंक के शाखा प्रबंधक रजत चौधरी ने कहा कि हमारे बैंक द्वारा किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा किसानअवर ड्राफ्ट किसान तत्काल और पशुपालन के लिए ऋण देने की अनेक योजनाएं चला रखी हैं। जिनका लाभ उठाकर किसान व अपना खुद का छोटा व्यवसाय करने वाले दुकानदार स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में सहायता ले सकते हैं। बैंक द्वारा अच्छे ग्राहकों का हमेशा सम्मान किया जाता है। और उनको सभी योजनाओं का लाभ देने की बैंक द्वारा हर समय कोशिश रहती है। इसलिए आप सभी बैंक के अच्छे ग्राहक बने।
इस अवसर पर बागपत हेड ऑफिस से पहुंची कृषि ऋण हेड तनु ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही। एसएच जी स्कीम के अंतर्गत बैंक द्वारा समूह की महिलाओं को अपना खुद का रोजगार करने के लिए व्यवसाय बढ़ाने के लिए ऋण दिया जाता है। जो समय पर चुकाने पर छूट मिलती है। इसलिए समूह की महिलाएं भी इस बात का ध्यान रखें। कि किसान क्रेडिट कार्ड की तरह ही अपने समूह के ऋण को एक साल के अंदर ही एक साल के अंदर ही जरूर रिन्यूअल कराएं। अगर खाता एक बार खराब हो जाता है। तो बैंक द्वारा दबारा ऋण नहीं दिया जाता। इसलिए समय सीमा का सभी ध्यान रखते हुए समूह की सभी सदस्य महिलाएं अपनी बैंक साख को अच्छी बनाकर रखें। इस अवसर पर एजीएम प्रमोद कुमार शर्मा तनु सुनील अग्रवाल शाखा प्रबंधक दाहा शिव प्रकाश शाखा प्रबंधक पलड़ी रजत चौधरी शाखा प्रबंधक निरपुडा विजय अनिकेत शाखा प्रबंधक धनोरा टीकरी मुकुल विजय शाखा प्रबंधक तमेंला गढ़ी सोमैया फील्ड ऑफिसर दाहा कविंदर केनरा बैंक निरपुडा सुधीर तोमर ओमवीर सिंह दरोगा रामछेल पवार मास्टर मांगेराम आर्य जवाहर सिंह नरेंद्र अहलावत पूर्व प्रधान राज सिंह मास्टर देवेंद्र राणा जसवीर राणा आदि सहित काफी संख्या में समूह की महिलाएं किसान मौजूद रहे।


