Uncategorized
Trending

31 अक्टूबर को जनपद में मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को सफल बनाए जाने हेतु विभागों को सौंपी गई है जिम्मेदारी-सीडीओ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम- मुख्य विकास अधिकारी

मेरठ। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक चौधरी द्वारा बताया गया कि दिनांक 31 अक्टूबर को भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं प्राप्त निर्देश के क्रम में उक्त तिथि को निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि समस्त जिला स्तरीय तहसील व खंड स्तरीय अधिकारी कार्यालय पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिज्ञा लेना सुनिश्चित करेंगे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एकता अखंडता एवं सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए पुलिस पीएसी, एनसीसी कैडेट तथा अन्य सुरक्षा बलों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन, जेल अधीक्षक मेरठ द्वारा राष्ट्रीय एकता को केंद्र में रखते हुए कैदियों के मध्य विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जीवन,कार्य एवं दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता प्रदर्शनी का आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे वही युवा कल्याण अधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र को निर्देशित किया गया है कि ग्रामीण स्तर पर युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों के सहयोग से व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को जोड़कर जयंती का आयोजन किया जाए उन्होंने बताया कि समस्त संबंधित अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाएं उक्त कार्यक्रम के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस को सफल बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button