सहारनपुर
Trending

मायके जाने से इनकार किया तो पत्नी और सास को जिंदा जलाया, एक की मौत

युवक ने सोते समय पत्नी और सास पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया। जिससे सास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां शनिवार तड़के एक युवक ने सोते समय पत्नी और सास पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया। इस दौरान सास पायल (42) की जलकर मौत हो गई जबकि पत्नी रितिका (20) की हालत गंभीर है। वहीं घटना में आरोपी युवक भी झुलस गया। मामला शहर के जनकपुरी कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा धाम कॉलोनी का है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन जारी है। हालांकि पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को निजी अस्पतल में भर्ती कराया है।

यह घटना थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित कृष्णा धाम कॉलोनी की है। आरोपी का नाम नितिन है। मूल रूप से शामली का रहने वाला है। नितिन यहां मायके आई हुई अपनी पत्नी को घर लेने के लिए आया था। पत्नी रितिका काफी समय से अपने घर पर ही रह रही थी। कृष्णाधाम कॉलोनी की रहने वाली पायल ने अपनी बेटी रितिका की शादी शामली के रहने वाले नितिन से की थी। सितंबर माह में रितिका अपने मायके आ गई थी। रितिका को ले जाने के लिए पति बार-बार कॉल कर रहा था, लेकिन वह नहीं ससुराल नहीं गई। करीब दस दिन पहले नितिन अपनी ससुराल आ गया। रितिका ने बताया कि पति उसे बार-बार शामली जाने के लिए कह रहा था। 28 अक्टूबर को नितिन की मां बिंदर और देवर आकाश भी आ गए। सभी उस पर सामने चलने का दबाव बना रहे थे। रितिका के अनुसार उसकी मां की तबीयत खराब थी इस पर उसने तीन नवम्बर को ससुराल जाने की बात कही लेकिन इस बात पर कोई भी राजी नहीं था।

रितिका का आरोप है कि शुक्रवार की रात को उसकी सास ने अपने बेटे से कहा कि, रितिका और इसकी मां को निपटा दो। घटना शनिवार सुबह की है। रितिका और उसकी मां पायल शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे सो रहे थे। आरोपों के अनुसार उसका पति अपनी गाड़ी से पेट्रोल लेकर आया और सोते हुए पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। जिससे सास पायल और पत्नी रितिका गम्भीर रूप से झुलस गई। इस घटना में पायल की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना पर पुलिस ने आरोपी नितिन और रितिका को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आरोपी की पत्नी की हालत गम्भीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button