देश-विदेश

अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल तीन दिनों के नेपाल भ्रमण पर

काठमांडू। अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जोएल बी. वोवेल रविवार को काठमांडू पहुंचे । नेपाली सेना और नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने उनका त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर स्वागत किया।

लेफ्टिनेंट जनरल वोवेल के नेतृत्व वाला दल तीन दिन की यात्रा के लिए काठमांडू पहुंचा है। इस दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल वोवेल प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

जनरल वावेल अमेरिकी सेना के इंडो पैसिफिक कमांड के डिप्टी कमांडिंग जनरल हैं। इससे पहले वो इंडो पैसिफिक कमांड के स्ट्रैटेजिक प्लानिंग एंड पॉलिसी के डिप्टी डायरेक्टर भी रह चुके हैं। बैठक में द्विपक्षीय हितों और आपसी संबंधों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। भ्रमण दल पांचखाल स्थित श्री वीरेन्द्र शांति कार्य प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण करेगा।

भूटान की यात्रा से पहले लेफ्टिनेंट जनरल वोवेल ने भारत का दौरा किया था। उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी से मुलाकात की । पांच मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव के बाद नेपाल आने वाले वे अब तक के सबसे उच्च पदस्थ अमेरिकी सैन्य अधिकारी हैं। इससे पहले 13 फरवरी को अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड के जनरल सैमुअल जे. पापारो भी नेपाल आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button