देश

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि बजट सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से हो रही है। यह प्रस्ताव मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से लाया गया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम इस अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन मेरा सीधा-सा सवाल है कि आखिर आप लोग संवैधानिक गरिमा को नीचा गिराने के लिए और कितना ज्यादा आगे जाएंगे। किरेन रिजिजू ने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि ये लोग किसी भी चीज को नहीं मानते हैं, न ही लोकतंत्र को मानते हैं। न ही किसी संवैधानिक संस्था को मानते हैं। इन लोगों ने हर संवैधानिक संस्था का मजाक बनाकर रखा दिया है। हर संवैधानिक संस्था की गरिमा पर इन लोगों ने कुठाराघात ही किया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि ये लोग एक परिवार को मानते हैं। ये एक परिवार के प्रति अपनी निष्ठा को प्रस्तुत करने की दिशा में प्रतिबद्ध है, लेकिन अब इस तरह की स्थिति को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि हमारे बीच में अब लोकसभा का स्पीकर का पद ही बचा है। हमें लगा था कि कांग्रेस पार्टी के लोग इसे बख्श देंगे, लेकिन अफसोस है कि इन लोगों ने इस पद की गरिमा पर भी कुठाराघात करने से कोई गुरेज नहीं किया। उन्होंने विपक्ष की ओर से लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैं निश्चित तौर पर कांग्रेस को जवाब दूंगा। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि जिस तरह से कांग्रेस लोकसभा स्पीकर को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं, उसकी वजह से उन्हें पछताना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button