मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आज शनिवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन का संवदेनशील चेहरा नजर आया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने अपने कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना। इस दौरान उन्होंने न केवल शिकायतों को गंभीरता से दर्ज किया, बल्कि उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

एसपी सिटी ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों की समस्याओं को टालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में उन्होंने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाएं।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता पीड़ित को स्थानीय स्तर पर न्याय दिलाना होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर वहीं सुलझाया जाए ताकि किसी भी शिकायतकर्ता या बुजुर्ग को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।

एसपी सिटी ने सभी मामलों में समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करना है। आज की इस प्रभावी जनसुनवाई से कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button