मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में महाशिवरात्रि पर शिव चौक मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी सिटी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित शिव चौक मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, ड्यूटी प्वाइंट और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराते हुए यातायात व्यवस्था को भी निर्बाध बनाए रखा जाए।

पुलिस अधीक्षक नगर ने स्वयं मौके पर खड़े होकर यातायात संचालन किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बबलू कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनपद पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button