मुजफ्फरनगर शामली

शामली में Safer Internet Day–2026 पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला

शामली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज जनपद शामली में “Safer Internet Day–2026” के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम विकास भवन स्थित सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रेमचन्द मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला का आयोजन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्विनी कुमार शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

इस वर्ष Safer Internet Day–2026 की थीम “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” निर्धारित की गई थी। अश्विनी कुमार शर्मा ने कार्यशाला में साइबर सुरक्षा, साइबर हाइजीन, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सुरक्षित और विवेकपूर्ण प्रयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

कार्यशाला में साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के साथ-साथ साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीकों का सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग विकास की गति को तेज करता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम शासकीय कार्मिकों और आमजन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहायक होते हैं।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजन और शासकीय कर्मचारियों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाना और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना रहा। जिला प्रशासन ने इस पहल को डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी यामिनी रंजन, डीपीआरओ संदीप अग्रवाल, समस्त खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button