मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में AIMIM का कार्यक्रम रद्द, पार्टी ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM) के प्रस्तावित राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर उनके कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जा रही, जबकि अन्य राजनीतिक दलों को लगातार स्वीकृति मिल रही है।

AIMIM के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली का कार्यक्रम कस्बा बुढ़ाना में प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम के लिए पहले ही उप जिलाधिकारी बुढ़ाना को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली। वैकल्पिक स्थान पर कार्यक्रम कराने की अनुमति के लिए भी प्रशासन ने हां नहीं की।

पार्टी का आरोप है कि उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने से रोका जा रहा है। AIMIM ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त पार्टी है और अन्य दलों की तरह उन्हें भी समान अधिकार मिलना चाहिए। अनुमति न देने को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल बताया गया।

हाजी दीन मोहम्मद ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में शीघ्र अनुमति दी जाए, ताकि पार्टी अपने संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button