देश

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बस में मारी टक्कर, किशोर की मौत, छह घायल

आजमगढ़। जिले के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हुए। जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुची। घायलों को अस्पताल भेजा। जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई गई है।

अहरौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के अनुसार यह हादसा अहरौला थाना क्षेत्र के समशाबाद गांव के पास, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 207 पर सोमवार की सुबह करीब सात बजे हुआ। राजस्थान से यात्रियों को लेकर बलिया जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़ी थी । कुछ यात्री लघुशंका कर रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस डिवाइडर से टकराकर करीब 50-60 मीटर तक घसीटती चली गई।

हादसे में लघुशंका कर रहे 18 वर्षीय दीपक चौहान पुत्र रामसूरत चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो बलिया जनपद आजमगढ़ के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा टीम और अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सीएचसी अहरौला में उपचार के लिए भेजा गया।

घायलों में संतोष कुमार (27) पुत्र उमाशंकर सिंह, थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया, राहुल यादव (25) पुत्र सर्वेंद्र यादव जनपद बलिया, नसीम (25) पुत्र असरद अली निवासी मड़या बुजुर्ग जनपद गाजीपुर और मुक्खु (55) पुत्र रामप्रीत यादव निवासी कमालगढ़ जनपद मऊ समेत छह यात्री शामिल है । प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button