देश

मुजफ्फरनगरः पुरबालियान के किसानों ने चकबंदी में अनियमितताओं की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी

मुज़फ्फरनगर। ग्राम पुरबालियान के दर्जनों किसानों और महिलाओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय का रुख किया। डीएम की अनुपस्थिति में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं की शिकायत की।

किसानों का आरोप है कि चकबंदी के दौरान कानूनगो सहेंद्र और लेखपाल दबंग व्यक्तियों के साथ मिलकर किसानों के असली खेतों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अधिकारियों ने उनसे रिश्वत की मांग की, लेकिन गरीब किसान होने के कारण वे भुगतान करने में असमर्थ हैं। पैसे न देने पर कानूनगो उनके साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं और जबरदस्ती खेतों को अन्य स्थानों पर दर्ज करने का प्रयास कर रहे हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, शिवसेना के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ अन्याय जारी रहा तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना–प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

इस दौरान देवेंद्र चौहान, चेतन देव आर्य, देव आर्य, उज्ज्वल पंडित, सतपाल, जयपाल, किरण पाल, हरवीर, मामचंद, भोपाल, महेंद्र, सुरेंद्र, वेदपाल, मीनू, ममता, संत्री, प्रेम, रेखा, पुन्नी, विजेंद्र, कामेश, चुन्नी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button