मुजफ्फरनगर में भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुलिस के खिलाफ भड़काऊ वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति और क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई।

पुलिस को 11 दिसंबर को जानकारी मिली कि bhadash 4 tv @aiacc12334 up नामक अकाउंट से एक भड़काऊ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी पुलिस के प्रति अभद्र और धमकीपूर्ण शब्दों का प्रयोग करता हुआ दिखाई दे रहा था।

सिविल लाइन पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर महमूदनगर से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र सुबेदीन, उम्र 40 वर्ष, निवासी गली नंबर 06, मदीना मस्जिद, महमूदनगर के रूप में हुई।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 319/25 थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर के तहत धारा 353(2) और 351(3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।



