देश

झांसी में आतिशबाजी से निकली चिंगारी से लगी प्लास्टिक व शटरिंग गोदाम में आग

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में काेतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बारात में हाे रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी से प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में शटरिंग गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया और लपटें उठने लगी। आग देख लाेगाें ने पुलिस और दमकल काे सूचना दी। माैके पर पहुंची12 से अधिक अग्निशमन की गाड़ियाें ने करीब 5-6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में पूरा गाेदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया।

राय विहार कॉलोनी निवासी महेंद्र राय के मकान में प्लास्टिक कारोबारी वीरू खटीक ने अपना प्लास्टिक का सामान रखने का गोदाम बना रखा है। एक चौकीदार इसकी देखरेख करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे गोदाम के पास से बारात गुजर रही थी। इस दाैरान आतिशबाजी हो रही थी। उस आतिशबाजी से निकली चिंगारी गोदाम में जा गिरी और कुछ देर में गोदाम से धुआं उठने लगा। करीब 15 मिनट बाद गोदाम के पिछले हिस्से से आग की लपटें निकलती दिखीं। आग देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कॉलोनी के लोग जमा हाे गए और पानी डालना शुरू किया, लेकिन अंदर प्लास्टिक के सामान भरा होने से आग भड़कती चली गई। इस आग ने थोड़ी देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ समय में प्लास्टिक गोदाम से होते हुए आग ने बगल में स्थित शटरिंग के गोदाम काे भी चपेट में ले लिया। यहां लकड़ी का भी सामान भरा हुआ था। भीषण आग की जानकारी पर सीएफओ राजकिशोर राय की अगुवाई में फायर टीम माैके पर पहुंची और उसे काबू करने में जुट गई।

इस बीच एसपी सिटी प्रीति सिंह, एसपी ग्रामीण डॉ.अरविंद कुमार भी पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे। जब 12 बजे तक आग काबू में नहीं आ सकी, तब पारीछा समेत अन्य स्थानों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलवाई गई और उसके करीब 2-3 घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

सीएफओ राज किशोर राय ने बताया कि प्लास्टिक व शटरिंग गाेदामाें में लगी आग काे देर रात काबू पा लिया गया। इससे अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोदाम के अंदर गैस सिलेंडर होने की आंशका ने काॅलाेनी में रहने वाले लोगों में दहशत भर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button