देश

निषाद राज बोट सब्सिडी योजना में प्रयागराज के सौ से अधिक मछुआरों को मिलेगा लाभ

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद के प्रयास से प्रयागराज के मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इस वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत निषाद राज बोट सब्सिडी योजना का लाभ यागराज के मछुआरों को दिया जाएगा। यह जानकारी मत्स्य विकास अधिकारी कोरांव परिक्षेत्र मनोज कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार लगातार मछुआरा समाज एवं मछली पालन के कारोबार से जुड़े परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा संचालित निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में प्रयागराज जिले के सौ से अधिक मछली करोबार से जुड़े लोगों ने बोट सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। शासन ने इसका अनुमोदन भी कर दिया है। इतना ही नहीं मछुआरों को दी जाने वाली धनराशि भी दे दिया है। अतिशीघ्र लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी धनराशि भेज दी जाएगी। इस योजना का लाभ पाने के लिए 100 से अधिक मछुआरों ने आवेदन किया है। सभी के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस तरहशत प्रतिशत लाभ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button