देश

बलिया में भीषण सड़क हदसा : ट्रेलर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में दो की मौत

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में एनएच 31 पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

नरहीं थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी नंदजी यादव के बेटे का 30 नवंबर को तिलक समारोह है। जिसकी तैयारियों के लिए गाजीपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर टेंट हाउस का सामान लाया जा रहा था। तभी बसंतपुर के पास भरौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी विशाल कुमार (22) पुत्र पप्पू और सरवनपुर गांव निवासी शिवनारायण (70) पुत्र स्व इंद्रदेव यादव के रूप में हुई है। शिवनारायण की मौत ट्रेलर के नीचे आने से हो गई थी, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं, घायलों में बसंतपुर निवासी मनोज गुप्ता (24) पुत्र रमेश, बेल्सीपाह गांव निवासी हीरामन यादव (26) और बड़का खेत पलिया खास निवासी आदित्य यादव (11) पुत्र भरदूल शामिल हैं। नरही थाने के इंस्पेक्टर शिवकुमार कुशवाहा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ट्रेलर चालक भी गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसकी पहचान अभी नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button