देश

मासूम बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों मे मिली लाश, हत्या की आशंका

रायगढ़। ज‍िले के लैलूंगा थानांतर्गत सात वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों मे लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी l घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुल‍िस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली निवासी सात वर्षीय बालिका लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा स्थित कन्या आश्रम में रहकर पढ़ाई करती थी। 17 नवम्बर से वह अपनी माँ के साथ नाना के घर ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि विगत मंगलवार शाम से बच्ची गायब थी औऱ आज बुधवार सुबह पड़ोसी के घर में उसकी लाश मिली है l घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। लैलूंगा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button