टॉप न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी आज संविधान दिवस समारोह में लेंगे हिस्सा, राष्ट्रपति के नेतृत्व में किया जाएगा प्रस्तावना का पाठ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह में भारतीय संविधान का अनुवादित संस्करण मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया सहित नौ भाषाओं में जारी किया जाएगा। समारोह पूर्वाह्न लगभग 11 बजे शुरू होगा। इस वर्ष संविधान को अंगीकार किए जाने की 76वीं वर्षगांठ है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, दोनों सदनों के सांसद और अन्य विशिष्ट जन शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा।

इस अवसर पर मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओड़िया और असमिया सहित नौ भाषाओं में भारत के संविधान का अनुवादित संस्करण जारी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एक स्मारक पुस्तिका “भारत के संविधान में कला और कैलिग्राफी” का भी विमोचन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button