देश

नाेएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नाेएडा में थाना सेक्टर 49 अंतर्गत एक 24 वर्षीय युवक ने भंगेल एलिवेटेड रोड से छलांग लगा दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां साेमवार काे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि 23 नवंबर को थाना पुलिस को सूचना मिली कि एलिवेटेड रोड के पिलर नंबर 46 के सामने दादरी बरौला रोड से एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया है। उसे तुरंत उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास एक बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान दीपू कुमार मंडल निवासी जोर बाग एनडीएमसी साउथ दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक युवक के परिवार के अन्य लोग बरौला गांव में रहते हैं। वह विगत एक हफ्ते से मानसिक तनाव में था। युवक ने आत्महत्या से पूर्व अपने पिता को धक्का देकर घर से भागा था और अगाहपुर गांव के पास पहुंचकर एलिवेटेड रोड पर चढ़ गया। उसके बाद उसने छलांग लगा दिया। आशंका है कि मानसिक तनाव के चलते मृतक युवक ने आत्महत्या की है। घटना के समय उसने शराब भी पी रखी थी। मृतक के पिता के अनुसार वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं तथा मौजूदा समय में एनसीआर में रहकर नौकरी कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button