टॉप न्यूज़

गुरुग्राम: चालान काटने पर पुलिसकर्मी को धक्का देकर गाड़ी से कुचलने की दी धमकी

गुरुग्राम। गलत स्थान पर गाड़ी खड़ी करने पर सिपाही द्वारा एक गाड़ी का चालान काटा गया तो गाड़ी चालक बदसलूकी पर उतर आया। उसने सिपाही को धक्का दिया और उसे गाड़ी से कुचलने की धमकी देकर फरार हो गया। बुधवार को पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सदर थाना में आरोपी के खिलाफ सिपाही की शिकायत पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

सदर थाना में दी शिकायत में सिपाही विकास ने कहा है कि वह सेक्टर-34 में यातायात राइडर ड्यूटी पर था। मंगलवार को वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। उस समय एक टाटा एस गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी को बीच रोड पर ही पार्क किया हुआ था। उसे गाड़ी को रोड से हटाने के लिए कहा गया, लेकिन वह उल्टा उनसे झगड़ा करने लगा। सिपाही ने उसका चालान काटने के लिए फोटो खींची तो चालक गुस्से में आ गया। उसने गाड़ी की फोटो खींचने का विरोध किया। सिपाही का आरोप है कि चालान काटने का विरोध करते हुए ड्राइवर ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पर उन्होंने स्थानीय थाने को इसकी शिकायत दी। आरोपी ने सिपाही को धमकी दी कि अगर सडक़ पर दिखाई दिया तो वह उसे गाड़ी से कुचल देगा। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त सिपाही की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button