देश

नोएडा में दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 42 की ग्रीन बेल्ट में साेमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 42 के ग्रीन बेल्ट में एक पेड़ की डाल से फंदे के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ है। इस जानकारी पर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और शव काे नीचे उतारते हुए पहचान की।मृतक की पहचान हरीश (25) पुत्र रामू चौहान निवासी ग्राम कटिया थाना अलीगढ़वा जिला सिद्धार्थ नगर के रुप में हुई है। मृतक युवक नोएडा में कुलदीप के मकान गली नंबर 3 सदरपुर कालोनी में किराये पर रहता था और खाने-पीने का सामान बेचने की दुकान चलाता था।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक युवक का कुछ दिनों से उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था और तीन दिनों से बात नहीं हो रही थी। वहीं मृतक के दोस्त से पता चला है कि बीती रात रविवार को 8 बजे के करीब वह खाना खाकर घर से निकाला, उसके बाद से हरीश का कुछ पता नहीं था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक ने पहले एक पेड़ की डाल से फंदा लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह फंदा नहीं लग पाया, उसकी चप्पल उस पेड़ पर फांसी मिली है। इसके बाद दूसरे पेड़ की डाल पर जाकर फंदा लगाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button