गुड मॉर्निंग न्यूज़

आज का इतिहास-17 नवंबर

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1526 : मुगल शासक बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार भारत में प्रवेश किया और इस बार यहां अपना शासन कायम करने में सफल रहा।
1869 : भूमध्यसागर को लाल सागर से जोड़ने वाली सोएज नहर को दस साल के निर्माण कार्य के बाद नौवहन के लिए खोला गया।
1915 : विष्णु गोपाल पिंगले को पुणे के निकट तालेगांव जेल में फांसी पर लटकाया गया।
1928 : लाला लाजपत राय का निधन।
1932 : तीसरा गोल मेज सम्मेलन शुरू हुआ।
1966 : भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता। वह यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं।
1966 : सोवियत संघ ने अपना एक मानवरहित सुदूर नियंत्रित यान चंद्रमा की सतह पर उतारा।
1989 : चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बेदर्दी से कुचला। हालांकि विरोध की इस आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंतत: देश की कम्युनिस्ट सरकार को इस्तीफा देना पड़ा।
1997: मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल ऑफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला किया जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
2006: अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2008 : वैम्पायर के प्रेम पर आधारित स्टेफनी मियर के प्रसिद्ध उपन्यास श्रृंखला ट्वालाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लास एंजिल्स में प्रीमियर। इस श्रृंखला की फिल्मों को दुनियाभर में बेहद लोकप्रियता मिली।
2013: प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, राजनीतिज्ञ एवं शिवसेना के संस्थापक बाल केशव ठाकरे का निधन हुआ।
2013 : रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
2015: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का निधन हुआ।
2016: असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे श्रीनिवास कुमार सिन्हा का निधन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button