टॉप न्यूज़देश

राजस्थान बर्फीली हवा की जकड़ में, सीकर में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट

जयपुर। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के असर से राजस्थान लगातार ठंड की गिरफ्त में बना हुआ है। रविवार को सीकर जिले के लिए कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर और अजमेर संभाग के कई जिलों में सुबह-शाम शीतलहर का असर महसूस किया जा रहा है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

माैसम विभाग की रिपाेर्ट के अनुसार शनिवार को राज्य के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में रहा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा और सुबह-शाम तेज सर्दी के साथ हल्की शीतलहर का असर जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटे में सीकर के फतेहपुर में 5 डिग्री और सीकर शहर में 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। सीकर, अजमेर और टोंक में सुबह-शाम शीतलहर चली।

अन्य शहरों में नागौर में 6.1,

चूरू में 7.9,

पिलानी में 8.5,

चित्तौड़गढ़ में 9.5,

अलवर में 8.4,

वनस्थली में 8.6,

भीलवाड़ा में 9.4,

दौसा में 6.9,

झुंझुनूं में 8.6,

अजमेर में 10,

उदयपुर व जोधपुर में 10.2,

जयपुर में 12.4,

कोटा में 13.1,

बाड़मेर में 15.4,

जैसलमेर में 12.6,

बीकानेर में 13.6,

श्रीगंगानगर में 10.7,

डूंगरपुर में 12.9,

हनुमानगढ़ में 12.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

राजस्थान में दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ।

सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री बाड़मेर में रहा। वहीं, सबसे ठंडा दिन उदयपुर में रहा, जहां अधिकतम तापमान सिर्फ 25.6 डिग्री रहा।

रविवार के लिए मौसम विभाग ने सीकर जिले में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि, तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और सर्दी इसी स्तर पर बनी रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button