सर्वजातीय सर्वखाप महासम्मेलन का सातवां आयोजन शुरू, टिकैत ने गठवाला नाराजगी पर नों कमेंट किया

मुजफ्फरनगर। ऐतिहासिक गांव सोरम में सर्वजातीय सर्वखाप का सातवां महासम्मेलन रविवार को शुरू हुआ। महापंचायत का शुभारंभ आश्रम के महंत स्वामी ओमानंद जी महाराज ने किया।

इस अवसर पर सर्व खाप के स्वर्गीय मंत्री कबूल सिंह और भाकियू के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति का अनावरण किया गया। अनावरण समारोह में चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक सहित सर्व खाप से जुड़े कई चौधरियों ने भाग लिया।

महासम्मेलन में गठवाला की नाराजगी को लेकर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत से सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की और केवल नों कमेंट कहा।
सातवां महासम्मेलन समाज के विभिन्न वर्गों और खापों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। इसमें ग्रामीण विकास, सामाजिक मुद्दों और पंचायतों के समन्वय पर चर्चा की जाएगी।



