Bihar

प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात को लेकर वोट करने पहुंची सोनी कुमारी, लोकतंत्र की मिसाल बनी ये महिला मतदाता

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में (Bihar Election Phase 2 Voting) पूरे राज्य में मतदान की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में गया जिले से लोकतंत्र की सबसे प्रेरक तस्वीर सामने आई है। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के कुरी सराय गांव में रहने वाली 25 वर्षीय सोनी कुमारी (Soni Kumari) ने अपने नवजात शिशु को गोद में लेकर मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

बच्चे के जन्म के कुछ घंटों बाद ही निभाया फर्ज

सूत्रों के अनुसार, सोनी कुमारी ने सोमवार रात 7 बजे बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपने बच्चे को जन्म दिया था। मंगलवार सुबह उन्होंने मतदान करने की इच्छा ज़ाहिर की और एंबुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचीं। वहां उन्होंने मतदान कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

बच्चे के भविष्य के लिए किया मतदान” – सोनी कुमारी

मतदान के बाद कहा सोनी कुमारी ने कहा- “मैंने अपने बच्चे के भविष्य की सोच के साथ मतदान किया है। अगर विकास चाहिए, तो सरकार चुनना जरूरी है।” उनके इस कदम की मतदान कर्मियों और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। सभी ने कहा कि सोनी ने जो किया, वह लोकतंत्र की असली ताकत को दर्शाता है।

यह दृश्य अब पूरे गया जिले और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि सोनी कुमारी ने दिखा दिया कि लोकतंत्र का असली उत्सव जनभागीदारी से ही जीवंत होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button