सहारनपुर

भाजपा नेता का मर्डर; आरोपियों ने सोते समय माथे पर मारी गोली, चारपाई पर खून से लथपथ मिला शव

सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर में खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। इस वारदात के बाद इलााके में हड़कंप मच गया। आरोपी इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस व फोरेेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

माथे पर था गोली का निशान 
जानकारी के मुताबिक, जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव की ये घटना है। भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) रोज की तरह ही अपने घर में सोए हुए थे। सुबह जब उनकी पुत्रवधू ने देखा तो उनका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पुत्रवधू शव देखकर चीखने चिल्लाने लगी। जानकारी होने पर परिवार के दूसरे लोग भी पहुंचे। उन्होंने देखा धर्म सिंह के माथे पर गोली का निशान था। आशंका है कि हत्यारा उन्हें गोली मारने के बाद चादर ओढ़ाकर फरार हो गया।

जांच में जुटी पुलिस
इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। फोरेेंसिक टीम सबूत जुटाने में जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button