सहारनपुर

सहारनपुर : MBBS डॉक्टर आदिल अहमद को जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन

सहारनपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। जी हां, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देर रात सहारनपुर से एक निजी अस्पताल से MBBS डॉक्टर आदिल अहमद को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आदिल अहमद पर आरोप है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का पोस्टर लगाने में शामिल था। खबरों के अनुसार पिछले महीने ही अहमद ने निकाह किया था। खबरों के अनुसार डॉक्टर आदिल अहमद मामले में श्रीनगर पुलिस ने अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज भी की है। CCTV फुटेज के आधार पर डॉक्टर की पहचान होने के बाद गिरफ्तारी करके अपने साथ ले गई।

खबरों के अनुसार कुछ दिन पहले ही श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाया था और पोस्टर में आतंकी संगठन के समर्थन में मेसेज लिखे थे। डॉ.आदिल अहमद सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में तैनात था, जहां से पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि, अस्पताल जाने से पहले पुलिस अहमद के पैतृक गांव अनंतनाग में परिजनों से पूछताछ की और पूछताछ के दौरान मालूम चल कि वो सहारनपुर से एक निजी अस्पताल में तैनात था।

CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी

मोबाइल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की और ट्रैकिंग के टीम सहारनपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस व SOG के सहयोग से सहारनपुर के अस्पताल से डॉक्टर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद  एसएसपी आशीष तिवारी ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद थाना सदर बाजार में पेश किया गया। थाना सदर बाजार में पेशी के बाद अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर पुलिस को सौंप दिया।

दिल्ली रोड पर रह चुका है अहमद

हालांकि, खबरों के अनुसार आदिल के खिलाफ कोई स्थानीय मुकदमा दर्ज नहीं है। इस मामले में बताया गया कि डॉ.आदिल पहले दिल्ली रोड के एक बड़े अस्पताल में भी कार्यरत थे और बाद में अंबाला रोड के अस्पताल में नौकरी करने लगा। सूत्रों के अनुसार 4 अक्टूबर को ही अहमद की निकाह हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button