‘नवाब है तू कहीं का…’, दिल्ली मेट्रो में फिर हुई जोरदार लड़ाई, बैठने के तरीके पर भिड़े दो शख्स

दिल्ली मेट्रो अक्सर सफर के अलावा वायरल वीडियोज को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। मेट्रो में आए दिन ऐसा कुछ न कुछ होता है कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं शुरू हो जाती है। लड़ाई-झगड़ा तो यहां आम हो चला है। कई बार देखा गया जब दिल्ली मेट्रो जंग के मैदान में बदल गई। ऐसा ही कुछ फिर देखने मिला है। मेट्रो में दो यात्री सीट को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जुबानी जंग तेज होती चली गई।

शुरुआत में तो दोनों यात्रियों के बीच कहासुनी होती है, जो देखते ही देखते बढ़ने लगती है। थोड़ी देर बाद वहां माहौल गर्म हो जाता है। दोनों एक-दूसरे के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं। मेट्रो में मौजूद यात्री यह नजारा देखते रहते हैं। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए भी आगे आते हैं।

एक-दूसरे को कहे अपशब्द
जहां मेट्रो में मौजूद कई लोग ये नजारा चुपचाप बैठे देखते रहे। तो कुछ लोगों ने मामला शांत कराने की भी कोशिश की। इस दौरान किसी शब्द ने पूरी घटना अपने फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर aadi_sharmaa07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लिखा, “दिल्ली मेट्रो नहीं कंटेंट रेल है ये।” वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट किया और दिल्ली मेट्रो के एक और झगड़े पर मजे लेते नजर आए।
वायरल वीडियो पर लोगों ने लिए खूब मजे
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “चश्मे वाला लगता है बीवी से लड़कर करके आया है।” दूसरे ने कहा, “पूरा दिल्ली पागलखाना बन गया है।” एक यूजर ने यह भी लिखा, “उसकी जैसे मर्जी वो वैसे बैठे, दूसरे को क्या मतलब।” वहीं, अन्य यूजर ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा, “अब तो मेट्रो में लड़ाई-झगड़े देखना आम बात हो गई। कई बार ऐसे ही वीडियो देखते-देखते दो स्टेशन आगे निकल जाता हूं।”



