uttar pradesh

अतिक्रमण पर चला CEO तनु जैन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर लोगों ने कर रखा था कब्जा

अवैध निर्माण, अतिक्रमण तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध योगी सरकार के आदेश पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी बरेली में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन, IDES के निर्देशन में, छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माण, अतिक्रमण तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध तीन दिवसीय विशेष अभियान आरंभ किया गया। नोटिस के बाद भी कब्जेदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया । इस पर कैंट बोर्ड का बुलडोजर गरजा। सरकारी जमीनों पर बने मकानों के हिस्सों को तोड़ दिया गया। अस्थायी अतिक्रमण हटा दिया गया ।

अस्थायी अतिक्रमण भी पुलिस बल की मौजूदी में हटाया 
दअरसल, कैंट के सदर बाजार स्थित मदारी की पुलिया के यादव मोहल्ले में सरकारी जमीन अवैध तरीके से कब्जा करके मकान बयान गया था, जिस को बुलडोजर ध्वस्त किया गया। कैंट बोर्ड की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। जिससे लोगों में खलबली मच गई। कई घंटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली। इस दौरान अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला
बता दें कि बीते दिनों बैंक बोर्ड ने अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बावजूद लोगों ने कब्जा नहीं हटाया था। इस पर कैंट बोर्ड का बुलडोजर गरजा तो खलबली मच गई। कुतुबखाना पुल के नीचे नगर निगम की टीम ने हटवाया अतिक्रमण नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बुधवार को कुतुबखाना पुल के नीचे दो घंटे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया। मौके पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

सुगम सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं 
प्रवर्तन दल के प्रभारी सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि पुल के नीचे फड़ और ठेले लगाने से आवागमन बाधित होने की शिकायत आई थी। इसके बाद टीम वहां पहुंची। टीम ने कब्जे हटाए तो तमाम फड़ व ठेले वालों ने अपना सामान खुद समेट लिया, जो नहीं समेट सके उनका सामान जब्त किया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने कहा कि “छावनी परिषद का लक्ष्य नागरिकों के लिए स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है। किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिषद का यह अभियान नागरिक सहयोग से ही सफल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button