uttar pradesh

पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर फरार

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले के कटका थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।  इस दौरान एक पशु तस्कर के पैर में गोली  लग गई जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कटका थाना क्षेत्र के तमसा नदी के नसोपुर पुल के पास की बताई जा रही है। जहां कटका और जलालपुर थाना पुलिस संयुक्त रूप से गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग एक गाय लेकर जा रहे है। इस  पर पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देखते ही इन लोगो ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।  जिसके उत्तर में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिसमे एक तस्कर को पैर में  गोली लग गयी और वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल तस्कर के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और कई बार पशु तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। मुठभेड़ के समय ये तस्कर एक गाय लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार तस्कर और फरार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button