uttar pradesh

योगी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, गन्ने के दामों में की बंपर बढ़ोतरी, अब इतनी हुई कीमत

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल और समान्य गन्ने का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल होगा। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस फैसले के लिए सरकार का आभार जताया है।

लाखों गन्ना किसानों को होगा फायदा

दरअसल, मंगलवार (28 अक्टूबर) को योगी कैबिनेट की एक बैठक हुई, जिसमें गन्ने के मूल्म में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला हुआ। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बढ़ोतरी 2025-26 के पेराई सत्र के लिए प्रभावी होगी। सरकार के इस कदम से लाखों किसानों गन्ना को 3000 करोड़ अतिरिक्त लाभ मिलने की उम्मीद है।

जयंत चौधरी ने जताया सीएम योगी का आभार

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने गन्ना किसानों को दी गई इस सौगात के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने एक्स पर एक पोसट में लिखा, “उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की मिठास और किसानों की मेहनत का मान रखा। मुख्यमंत्री जी को आभार।”

कब-कब हुई वृद्धि? 

बता दें कि साल 2017 से योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से अबतक गन्ने के समर्थन मूल्य में कई बार वृद्धि की जा चुकी है। वर्ष 2017 के बाद से इसमें कुल 85 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। यूपी वविधानसभा चुनाव से पहले पेराई सत्र 2021-22 में सरकार ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी। तब अगैती प्रजाति का दाम 350 रुपए और सामान्य प्रजाति की कीमत बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गई थी।

इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भी इसमें वृद्धि हुई थी। पेराई सत्र 2023-24 में अगैती प्रजातियों के मूल्य में 20 रुपये की बढ़ोतरी, जिससे यह 370 रुपये प्रति क्विंटल हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button