लग्जरी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान, राख हुई बस

हैदराबाद-बेंगलुरु बस हादसे को लेकर दुखद जानकारी सामने आई है। बस में बैठ 25 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। उनमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल है।

आंध्र प्रदेश में कर्नूल में बाइक से टक्कर के बाद प्राइवेट लग्जरी बस में भीषण आग लग गई है। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 25 लोगों की मौत की खबर है। बस कावेरी ट्रैवल्स की बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीमें और पुलिस मौके पर अभी भी मौजूद है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पोस्ट पर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि, ‘आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुई एक दुखद बस आग दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
25 जिंदा जले, शवों की नहीं हो रही पहचान
NH-44 पर जाते समय बस और बाइक में टक्कर हुई। टकराने के बाद बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरं आग लग गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें से लगभग 25 जिंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि कई शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।



