तेजस्वी यादव ने खेला बड़ा दांव, जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा… 30 हजार वेतन देने का वादा

बिहार चुनाव 2025 को लेकर तेजस्वी यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़ी घोषणा की। पूर्व डिप्टी सीएम ने जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का वादा किया और कहा कि हमारी सरकार बनते ही जीविका दीदियों को 30000 वेतन मिलने लगेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा और कहा कि मौजूदा सरकार मेरे वादे का नकल करने में लगी है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कई चुनावी वादे किए। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिले का काम पूरा हो चुका है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है। इस बार बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। बिहार की जनता मौजूदा डबल इंजन वाली सरकार से त्रस्त है। इस डबल इंजन वाली सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है। लोग बेरोजगारी और पलायन से तंग आ चुके हैं। मौजूदा सरकार ने हमारी पहले की घोषणाओं की ही नकल जनता के सामने की है।




