Bihar

सामने आई लालू-तेजस्वी की रणनीति, राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, कई चौंकाने वाले नाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ने अपने सारे पत्ते एक साथ खोल दिए हैं। RJD ने सभी 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में कई चर्चित और चौंकाने वाले नाम भी शामिल है। खास बात ये है कि राजद की उम्मीदवारों की लिस्ट में 24 महिलाएं भी शामिल हैं। इस सूची से महागठबंधन का स्वरूप भी साफ दिखने लगा है।

तेजस्वी यादव राघोपुर से ठोकेंगे ताल

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 2025 विधानसभा में एक बार फिर राघोपुर से ताल ठोकेंगे। लालू यादव की पार्टी ने जो गेम प्लान तैयार किया है उसमें कई पुराने और कई नए चेहरे भी शामिल हैं। जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए RJD ने चुनावी मैदान पर उम्मीदवारों को उतारा है। ललित यादव दरभंगा ग्रामीण से, दिलीप सिंह बरौनी से तो सावित्री देवी चकाई से चुनाव लड़ेंगी।

राजद ने ये लिस्ट कांग्रेस द्वारा अपनी तीन सूचियों में चुनाव के लिए 60 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद जारी किया है। भाकपा और भाकपा-माले जैसी कई अन्य पार्टियाँ पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं, हालांकि सीटों के बंटवारे पर कोई औपचारिक समझौता जनता के साथ साझा नहीं किया गया है।

बता दें कि आज (20 अक्टूबर) को दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में RJD बिहार की सबसे सफल पार्टी साबित हुई थी, लेकिन तब नीतीश कुमार भी तेजस्वी के साथ थे। देखना दिलचस्प होगा कि JDU के बना राजद कैसा प्रदर्शन करती है।

बिहार चुनाव 2025 के लिए राजद उम्मीदवारों की सूची

  1. तेजस्वी प्रसाद यादव–राघोपुर
  2. रेनू कुशवाहा–बिहारीगंज
  3. अब्दुस सुभान – बैसी
  4. अमर पासवान – बोचहां (एससी)
  5. अनिता देवी महतो- वारसलीगंज
  6. शैलेन्द्र प्रताप सिंह–तरैया
  7. गौतम कृष्ण बीडीओ–महिषी
  8. जय प्रकाश यादव–झाझा
  9. विनोद मिश्र–अलीनगर
  10. रविरंजन कुमार-अस्थावां
  11. बोगो सिंह–मटिहानी
  12. ललित यादव–दरभंगा ग्रामीण
  13. बब्लू कुशवाहा– कुरहनी
  14. डॉ फ़राज़ फातमी – केओटी
  15. निरंजन राय-गायघाट
  16. यूसुफ सल्लाउद्दीन- सिमरी बख्तियारपुर
  17. माला पुष्पम-हसनपुर
  18. प्रोफेसर चन्द्रशेखर-मधेपुरा
  19. संध्या रानी कुशवाहा–मधुबन
  20. रितु प्रिया चौधरी – इमामगंज (एससी)
  21. तनुश्री मांझी – बाराचट्टी (एससी)
  22. इसराइल मंसूरी–कांति
  23. राजेश कुशवाह – हथुआ
  24. पृथ्वी राय- साहेबगंज
  25. चंद्राशा चौपाल – सिंहेश्वर (एससी)
  26. प्रेम शंकर यादव-बैकुंठपुर
  27. दिलीप सिंह-बरौली
  28. देव कुमार चौरसिया–हाजीपुर
  29. भोला यादव–बहादुरपुर
  30. अवध बिहारी चौधरी–सीवान
  31. अरुण गुप्ता–बड़हरिया
  32. मुन्ना यादव-मीनापुर
  33. ओसामा शहाब–रघुनाथपुर
  34. शत्रुघ्न कुमार उर्फ़ ख़ेसारी लाल–छपरा
  35. सुरेंद्र राम – गरखा (एससी)
  36. विशाल जयसवाल—महराजगंज
  37. श्रीकांत यादव–एकमा
  38. चंडी देवी सिंह- बनियापुर
  39. वैजयंती देवी – अत्रि
  40. पिंकी चौधरी – रजौली (एससी)
  41. शंकर यादव- पारू
  42. जीतेन्द्र राय–मढ़ौरा
  43. अनावारुल हक अंसारी–गोरियाकोठी
  44. शिवानी शुक्ला–लालगंज
  45. डॉ करिश्मा राय- परसा
  46. डॉ रामानुज प्रसाद- सोनपुर
  47. अरविन्द सहनी–सरायरंजन
  48. रणविजय साहू–मोरवा
  49. सुशील सिंह कुशवाहा–चेरिया-बरियारपुर
  50. आलोक मेहता-उज्जरपुर
  51. डॉ. मुकेश रौशन–महुआ
  52. रामवृक्ष सदा – अलौली (एससी)
  53. रविंदर सिंह-महनार
  54. प्रेमा चौधरी – पातेपुर (एससी)
  55. अख्तरुल इस्लाम शाहीन–समस्तीपुर
  56. अरुण साह- तारापुर
  57. सुनील राय – अर्नमौर
  58. वीणा देवी-मोकामा
  59. डॉ ईया यादव–मोहिउद्दीननगर
  60. अजय कुशवाह — वैशाली
  61. सतानंद संबुद्ध- साहेबपुर कमाल
  62. कर्मवीर सिंह- बाढ़
  63. अविनाश विद्यार्थी-मुंगेर
  64. डॉ. संजीव सिंह–परबत्ता
  65. प्रेम सागर चौधरी-सूर्यगढ़ा
  66. भाई वीरेंद्र- मनेर
  67. राकेश रौशन-इस्लामपुर
  68. विजय सम्राट–शेखपुरा
  69. रेखा पासवान – मसौढ़ी (एससी)
  70. डॉ शमीम अहमद-नरकटिया
  71. शक्ति सिंह-हिलसा
  72. राजेंद्र राम – हरसिद्धि (एससी)
  73. रित्तल राय- दानापुर
  74. अनिरुद्ध यादव- बख्तियारपुर
  75. रेखा गुप्ता-बांकीपुर
  76. पूर्णिमा देवी-गोबिंदपुर
  77. डॉ. रामानंद यादव–फतुहा
  78. सुबोध पासवान–रामनगर (एससी)
  79. मनोज यादव-कल्याणपुर
  80. देवा गुप्ता-मोतिहारी
  81. दीपू राणावत- संदेश
  82. दीपक यादव–नरकटियागंज
  83. रामबाबू पासवान–बड़हरा
  84. कुणाल किशोर-जगदीशपुर
  85. राहुल तिवारी–शाहपुर
  86. शम्भू नाथ – ब्रह्मपुर
  87. लक्ष्मी नारायण प्रसाद-चिरैया
  88. फैसल रहमान – ढाका
  89. नवनीत झा–शिवहर
  90. स्मिता पूर्वे गुप्ता- परिहार
  91. सैयद अबु दोजाना– सुरसंड
  92. मुकेश यादव- बाजपट्टी
  93. सुनील कुशवाहा–सीतामढ़ी
  94. चंदन कुमार–रूनीसादीपुर
  95. संजय गुप्ता– बेलसंड
  96. बृजकिशोर यादव–खजौली
  97. अरुण कुशवाहा–बाबूबरही
  98. आसिफ अहमद– बिस्फी
  99. समीर महासेठ–मधुबनी
  100. प्रोफेसर विष्णु राम – राजनगर (एससी)
  101. भारत भूषण मंडल – लौकहा
  102. संतोष सरदार – त्रिबेनीगंज (एससी)
  103. डॉ.विपिन कुमार नोनिया-छातापुर
  104. बैजनाथ मेहता एक्स. आईआरएस – निर्मली
  105. मनीष यादव-नरपतगंज
  106. अविनाश मंगलम – रानीगंज (एससी)
  107. शाहनवाज आलम- जोकीहाट
  108. सउद आलम-ठाकुरगंज
  109. मुजाहिद आलम-कोचाधामन
  110. बीमा भारती–रूपौली
  111. संतोष कुशवाहा–धमदाहा
  112. इशरत परवीन-प्राणपुर
  113. राम विलास पासवान – पीरपैंती (एससी)
  114. रजनीश भारती-कहलगांव
  115. चंदन सिन्हा-सुल्तानगंज
  116. शेख जियाउल हसन–नाथनगर
  117. त्रिभुवन दास – धोरिया (एससी)
  118. स्वीटी सिमा हेम्ब्रम – कटोरिया (एसटी)
  119. -चाणक्य प्रकाश रंजन–बेलहर
  120. अजीत सिंह–रामगढ़
  121. श्वेता सुमन – मोहनिया (एससी)
  122. बीरेंद्र कुशवाहा-भभुआ
  123. बृजकिशोर बिंद-चैनपुर
  124. सतेंद्र साह-सासाराम
  125. राजेश यादव-दिनारा
  126. अनिता देवी नोनिया- नोखा
  127. सावित्री देवी-चकाई
  128. -गुड्डू चंद्रवंशी-डेहरी
  129. सुदय यादव-कुर्था
  130. राहुल शर्मा-जहानाबाद
  131. सूबेदार दास – मखदुमपुर (एससी)
  132. अमरेंद्र कुशवाहा- गोह
  133. ऋषि कुमार-ओबरा
  134. आमोद चंद्रवंशी-नबीनगर
  135. डॉ गुलाम शाहिद – रफीगंज
  136. विनय कुमार-गुरुआ
  137. प्रमोद वर्मा-शेरघाटी
  138. कुमार सरयजीत पासवान – बोधगया (एससी)
  139. अजय दांगी- टिकारी
  140. विश्वनाथ कुमार सिंह-बेलागंज
  141. कौशल यादव-नवादा
  142. शमशाद आलम- जमुई
  143. उदय नारायण चौधरी – सिकंदरा (एससी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button