Bihar

‘महागठबंधन में मुकेश सहनी के साथ अन्याय हो रहा है’….BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

महागठंबध में अभी सीट बंटवार को लेकर पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं हो पाई है। वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी नाराज दिखाई दे रहे है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में मुकेश सहनी के साथ अन्याय हो रहा है।

बता दें कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन कांग्रेस की तरफ से अभी भी कई सीटों पर फैसला नहीं हो पाया है। इसी बीच, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री मुकेश सहनी ने सीटों को लेकर अपनी मांगें पूरी न होने पर बागी तेवर अपना लिए हैं।

महागठबंधन के अंदर हड़कंप
मुकेश सहनी लगातार 60 सीटों के साथ उप मुख्यमंत्री पद की भी मांग कर रहे हैं, लेकिन नामांकन के एक दिन बाकी रहते भी उनकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। इस पर सहनी ने गुरुवार को पटना में अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली, जिससे महागठबंधन के अंदर हड़कंप मच गया। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के आग्रह पर सहनी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बढ़ाकर शाम चार बजे कर दिया है। महागठबंधन के लिए यह चुनौती बड़ी है कि वह समय रहते विवाद सुलझाकर एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरे।

सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सहनी को मनाने की कई कोशिशें कीं। अंततः बीच का रास्ता निकालते हुए सहनी को 18 सीटें देने का प्रस्ताव सामने आया, जिनमें से 10 सीटें राजद के और आठ सीटें कांग्रेस के कोटे से देने की योजना थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button