Bihar

स्वामी प्रसाद मौर्य और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का हुआ गठबंधन, दोनों मिलकर लड़ेंगे बिहार चुनाव

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी। सभी पार्टियां बिहार पर राज करने के लिए तैयार है। इसी क्रम में सत्ताधारी दल एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला फाइनल हो गया है। जबकि महागठबंधन में अभी भी सीट बंटवारे का पेंच फंसा हुआ है। ओपी राजभर ने भी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद  एनडीए के खिलाफ पहले चरण के नामांकन के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं, जबकि पार्टी कुल 132 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी बीच अब पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दोनों पार्टियों में इसके लिए सहमति हो गई है।

दोनों पार्टियों में हुआ गठबंधन 
बता दें कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा एलान कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी अपनी जनता पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के बीच गठबंधन हो गया है। यह दोनों दल साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने के लिए एक साथ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस गठबंधन के बाद राज्य की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।

दो चरणों में होगा मतदान 
गौरतलब है कि एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। इस फॉर्मूले के तहत भाजपा और जद(यू) 101-101 सीटों, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों, जबकि आरएलएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वही, बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button