Madhya Pradesh

भारत माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कथित तौर पर भारत माता के अपमान के आरोप में असद खान जिलानी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के सिरोंज निवासी जिलानी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में भारत माता को कथित तौर पर डायन कहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की गई।

सिरोंज थाना प्रभारी विमलेश राय ने बताया कि चक्रेश्वर दयाल श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर केंद सरकार द्वारा जारी किए गए सिक्के से संबंधित एक पोस्ट फेसबुक पर साझा की थी।

उन्होंने कहा कि असद खान ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा था, इस डायन की पूजा पिशाच करें। जिसके हाथ में तिरंगा नहीं, वह हमारी भारत माता नही। खान की इस टिप्पणी के बाद विश्व हिन्दू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। राय ने बताया कि खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button